5 Dariya News

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी ढेर

5 Dariya News

गांदरबल 12-Mar-2022

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के नैना बटपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा(एलईटी) का एक आतंकवादी मारा गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। पुलिस ने कहा, "आतंकी संगठन लश्कर का एक आतंकवादी मारा गया। ऑपरेशन जारी है।" पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।