5 Dariya News

यूपी: महिला का जला हुआ शव मिला, नहीं हो सकी पहचान

5 Dariya News

मेरठ 11-Mar-2022

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव जिसोरी के जंगल में शुक्रवार सुबह एक महिला का जला हुआ शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करके शव को जलाया गया है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव जिसोरी के जंगल में हरनाथपुर रोड पर सड़क किनारे ट्यूबवेल पर शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे कुछ ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे, तो उन्होंने एक महिला का शव देखा। ग्रामीणों ने जले शव की सूचना को पुलिस दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी (एसएचओ) मुंडाली सुभाष सिंह ने बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब 20 साल है। प्रारंभिक जांच के अनुसार महिला के गले में रस्सी बंधी थी जिससे साफ है की पहले उसकी गला घोंटकर हत्या की गई। फिर मृतका की पहचान मिटाने के लिए शव को जलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।