जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में मौसम खुशनुमा
5 Dariya News
श्रीनगर 11-Mar-2022
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शुक्रवार को मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान शुष्क मौसम रहने और धूप खिले रहने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सुखद धूप के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है।" न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 3.8, पहलगाम में माइनस 1.1 और गुलमर्ग में माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र में, लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 और कारगिल में शून्य से 8.0 नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 13.5, कटरा में 13.2, बटोटे में 9.5, बनिहाल में 5.6 और भद्रवाह में 6.2 रहा।