5 Dariya News

ऑनलाइन उत्पीड़न के खिलाफ महिलाओं को आवाज उठानी चाहिए : पीवी सिंधु

5 Dariya News

नई दिल्ली 10-Mar-2022

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और बहुभाषी भारतीय अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने महिलाओं को उत्पीड़कों के खिलाफ केवल ऑनलाइन ब्लॉक करने के बजाय उनका विरोध करने की बात कही है। सिंधु ने कहा कि ऑनलाइन उत्पीड़न से निपटने के दौरान महिलाओं को आवाज उठानी चाहिए और केवल उत्पीड़कों को ब्लॉक नहीं करना चाहिए। सिंधु ने न्यूज18 को बताया, "ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए आपको अधिकारियों से शिकायत करनी चाहिए। आपको इसका सामना करना चाहिए। महिलाओं के रूप में हम सब कुछ भी कर सकते हैं। साथ ही, आपको अपने आस-पास के बारे में जागरूक होना होगा। आपको ऐसी स्थिति में अपना ख्याल रखना होगा।" पद्मावत अभिनेत्री ने कहा कि महिलाओं को अधिक जागरूक बनना चाहिए और उत्पीड़कों हावी नहीं होने देना चाहिए। साथ ही हैदरी ने महिलाओं से बाहर जाने और अपने डर से ऊपर उठने का भी आग्रह किया, लेकिन उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने आगे कहा, "हमें उत्पीड़कों को हावी नहीं होने देना चाहिए। लेकिन सावधान रहें, जानें कि जब आप एक मुश्किल स्थिति में हों तो क्या करें, आप इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। किसी भी महिला को अपने सपनों को जीने से सिर्फ इसलिए नहीं रोकना चाहिए, क्योंकि शहर उसे डराता है।"