5 Dariya News

स्वयंवर रचाने के लिए तैयार मीका सिंह

5 Dariya News

मुंबई 10-Mar-2022

रैपर मीका सिंह रियलिटी शो 'स्वयंवर - मीका दी वोहटी' में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शो में वह अपने जीवन साथी की तलाश करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्षों से मेरे गाने लाखों शादियों का हिस्सा रहे हैं। मैंने एकल और मैंने युगल गीत गाए हैं। "अब तक सिंगिंग में तो सोलो ही चलता है लेकिन लाइफ में अब कोई चाहिए। क्योंकि मजा तो अपनों के साथ ही आता है।" मीका ने पुष्टि करते हुए कहा कि वह शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार है और 'स्वयंवर - मीका दी वोहटी' के साथ इस नए अध्याय की शुरूआत करने के लिए उत्सुक है। 'स्वयंवर - मीका दी वोहटी' जल्द ही स्टार भारत पर प्रसारित होगा।