5 Dariya News

केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने राज्यपाल से भेंट की

5 Dariya News

शिमला 03-Mar-2022

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपनी धर्मपत्नी पुष्पलता सिंह पटेल और बेटी प्रतिज्ञा सिंह पटेल के साथ आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की।इस शिष्टाचार भेंट के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों तक पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में वह राज्य में विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। उन्होंने राज्यपाल से प्राकृतिक खेती के बारे में भी चर्चा की।प्रहलाद सिंह पटेल ने राजभवन परिसर का भी दौरा किया और इस ऐतिहासिक और विरासत भवन की सराहना की।इस अवसर पर राज्यपाल ने केन्द्रीय राज्य मंत्री को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया भी उपस्थित थे।