5 Dariya News

हजारो की संख्या में वर्करो के काफिले के साथ राणा सोढ़ी ने शहर में निकाला रोड़ शो

बोले: गुंडो से शहर को मुक्त करवाना और रिकार्ड तोड़ विकास करवाना समय की मांग

5 Dariya News

फिरोजपुर 18-Feb-2022

भाजपा का गढ़ मानी जाती फिरोजपुर शहरी सीट पर पार्टी द्वारा चार बार विधायक रहे राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को उतारने के बाद शहरियो में उत्साह का माहौल है। लोगो का कहना है कि राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ही फिरोजपुर को गुंडो से आजादी और शहर में रिकार्ड तोड़ विकास करवा सकता है।राणा सोढ़ी के नेतृत्व में हजारो की संख्या में वर्करो ने शहर में बड़े स्तर पर रोड़ शो निकाला। दिल्ली गेट से शुरू हुआ यह रोड़ शो शहर के छोटे-बड़े सभी बाजारो, सर्कुलर रोड़ पर गया और लोगो से 20 फरवरी को भाजपा के हित में वोट देने की अपील की। राणा सोढृ़ी ने हर चौँक-चौराहे पर वर्करो को सम्बोधित भी किया। 

राणा ने कहा कि वह नेता बनकर नही बल्कि सेवादार बनकर अपनी जन्म भूमि को कर्म भूमि में बदलने आए है। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह व जोश के साथ लोगो द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है और लोग उनसे मिलने आ रहे है, इससे यह साबित होता है कि लोग भाजपा को जीताने का मन बनाई बैठे है। उन्होंने कहा कि शहर को गुंडो से आजादी दिलवाना और रिकार्ड तोड़ विकास करवाना समय की बड़ी मांग है। उन्होंने कहा कि युवाओ को रोजगार के साधन मुहैया करवाना, पीजीआई का निर्माण करवाना, हुसैनीवाला बार्डर को व्यापार के लिए खुलवाने हेतू पूरे प्रयास करेंगे। राणा ने कहा कि वह जनता के डाकिये बनकर लोगो की समस्याओ को उठाएंगे।इस अवसर पर पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू, अश्विनी ग्रोवर, दविन्द्र बजाज, दविन्द्र कपूर, चन्द्रमोहन हांडा, अभिषेक धवन, गगन कक्कड़, धर्मपाल, मनीश शर्मा, मनी खोखर सहित अन्य उपस्थित थे।