5 Dariya News

सभी सीटें हार रही भाजपा के लिए वोट खराब न करें : अरविन्द केजरीवाल

केजरीवाल ने सुजानपुर में ठाकुर अमित सिंह मंटू के पक्ष में निकला रोड-शो

5 Dariya News

सुजानपुर/पठानकोट 17-Feb-2022

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय सयोंजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पंजाब में एक भी विधानसभा सीट नहीं जीत रही है। भाजपा को वोट डालने का मतलब अपना वोट बर्बाद करना है।वीरवार को केजरीवाल सुजानपुर से पार्टी उम्मीदवार ठाकुर अमित सिंह मंटू के पक्ष में प्रचार करने सुजानपुर पहुंचे थे। लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आपने अपने क्षेत्र से कई बार भाजपा को जिताया लेकिन भाजपा ने हमेशा आपके साथ डर की राजनीति की। हमेशा लोगों को डराकर और गुमराह कर वोट लिए। इन लोगों ने कभी भी स्कूल-अस्पताल, बिजली-पानी और रोजगार के नाम पर चुनाव नहीं लड़े।केजरीवाल ने लोगों से आम आदमी पार्टी का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि इस बार सिर्फ एक मौका आम आदमी पार्टी को दें। हम पंजाब के लोगों को फिर से खुशहाल बनाएंगे। नयीं पीढ़ी के अच्छे भविष्य अच्छी शिक्षा और रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा करेंगे। 20 फरवरी पंजाब और अपने बच्चों का भविष्य बचाने के लिए वोट करें।