5 Dariya News

पंजाब में दिल्ली माडल फेल अब धार्मिक भावनाओं का सहारा ले रही है आम आदमी पार्टी : हरीश चौधरी

आम आदमी पार्टी के संस्थापक रहे कुमार विश्वास के बयान और दीप सिद्दू की मौत के मामले पर आप पार्टी अपना स्टैंड स्पष्ट करे

5 Dariya News

चंडीगढ़ 17-Feb-2022

पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश चौधरी ने आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल को भारतीय जनता पार्टी की ए व बी टीम बताया है। उन्होंने इस संदर्भ में गोवा की परिस्थितियों को भी पेश किया। इसके अलावा, उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का वीडियो संदेश में मीडिया के जरिए लोगों को सुनाया।चौधरी चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में गोवा कांग्रेस के प्रधान गिरीश राय चडोंकर और युवा कांग्रेस के प्रधान श्रीनिवास बीवी के साथ एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित कर रहे थे, जिसका संचालन पार्टी के प्रवक्ता और इलेक्शन मीडिया इंचार्ज पवन खेड़ा द्वारा किया गया।प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की ओर से पंजाब के लोगों के नाम एक संदेश में की, जिसमें उन्होंने बताया कि किस प्रकार बीते साढ़े 7 सालों में देश की अर्थव्यवस्था बदतर हालातों में पहुंच चुकी है व किस प्रकार चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है।मीडिया को संबोधित करते हुए, हरीश चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से डॉ मनमोहन सिंह की छवि पेश करने का प्रयास किया गया। 

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी देश को बांटने का प्रयास कर रही है और गलत प्रोपोगेंडा चला रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा सरकार को देश के आम लोगों के लिए इस्तेमाल करती है, जबकि भाजपा सरकार का इस्तेमाल देश के विरुद्ध लोगों को बांटने और गलत प्रोपेगेंडा चलाने के लिए करती है।उन्होंने भाजपा को कॉर्पोरेट हितेषी बताया।इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी में शिरोमणि अकाली दल को भाजपा की ए और बी टीम बताया उन्होंने जिक्र किया कि किस प्रकार अकाली दल भाजपा के साथ मिलकर काले खेती कानून लेकर आई और दूसरी टीम आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित राज्य के बाद सबसे पहले इन कानूनों को दिल्ली में लागू किया। इसी तरह, एक टीम विवाद करती है, तो दूसरी टीम उसका समर्थन करती है। उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर गंभीर आरोप लगाने वाली आम आदमी पार्टी को भी निशाने पर लिया, जिसे जांच के बाद मुंह की खानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि वह सभी पार्टियों को शिष्टमंडल के साथ बीते दिनों कुमार विश्वास की ओर से अरविंद केजरीवाल को लेकर जारी किए गए बयान और पंजाबी अदाकार दीप सिद्धू की मौत के मामले में जांच को लेकर राज्यपाल के पास जाने को तैयार हैं।आम आदमी पार्टी के संस्थापक रहे कुमार विश्वास के बयान और दीप सिद्दू की मौत के मामले पर आप पार्टी अपना स्टैंड स्पष्ट करे।

इस दौरान उन्होंने जिक्र किया है किस प्रकार आम आदमी पार्टी भाजपा के चेहरे के रूप में काम कर रही है, जो गोवा में सत्ताधारी भाजपा की बजाए कांग्रेस के खिलाफ प्रचार कर रही है। जो सीधे तौर पर भाजपा की मदद कर रही है।गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान गिरीश राय चडोंकर ने वहां पर आम आदमी पार्टी के चेहरे को मीडिया के सामने रखा। उन्होंने बताया कि 2014 में गोवा में आई आम आदमी पार्टी मैं भाजपा के समर्थन में कांग्रेस के खिलाफ काम किया है। ऐसे में पंजाब के लोगों को इनकी नौटंकी के बारे में सोचना होगा।युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने भी कोरोना काल में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार की नाकामियों का खुलासा करते हुए बताया कि वहां रहने वाले प्रवासी में दोनों को बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के निर्देश पर उन्होंने प्रवासी कारीगरों से मास्क बनवाकर लोगों को बांटे। उन्होंने बताया कि किस प्रकार दिल्ली में लोगों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा व ना ही आम आदमी पार्टी और ना ही भाजपा ने इसे गंभीरता से लिया।