5 Dariya News

गायत्री बेदी ने पिता के लिए मांगे वोट

भाजपा में शामिल हुई पार्षद यामिनी शर्मा के बाद मजबूत हुई क्षेत्र में भाजपा

5 Dariya News

फिरोजपुर 17-Feb-2022

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाली पार्षद यामिनी शर्मा के साथ राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी की बेटी गायित्री बेदी ने घर-घर जाकर वोट मांगे। गायत्री ने कहा कि जनता द्वारा भाजपा को दिया गया एक वोट उनके शहर, क्षेत्र व युवाओ, महिलाओ की किस्मत बदल देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही महिलाओ को सुरक्षित वातावरण मुहैया करवा सकती है और क्षेत्र में रोजगार के साधन प्रदान करवाने के अलावा क्षेत्र का रिकार्ड तोड़ विकास करवा सकती है।यामिनी शर्मा ने कहा कि भाजपा ही देश का भला कर सकती है और कांग्रेस में रहकर उन्हें घुटन महसूस होती थी। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि उन्होंने कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में ही कार्यकर्ताओ को सम्मान दिया जाता है।