5 Dariya News

चन्नी ने कांग्रेस का प्रवासियों प्रति नजरिया बयान किया, कांग्रेस के लिए प्रवासी केवल वोट बैंक: ज्ञान चंद गुप्ता

5 Dariya News

मोहाली 16-Feb-2022

हरियाणा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने गत् दिवस पंजाब के सी एम चरनजीत सिंह चन्नी द्वारा प्रवासियों के लिए प्रयोग किए गए शबदों की सखत निंदा की है। स्पीकर गुप्ता ने कहा कि सी एम चन्नी ने जिस प्रकार प्रियंका गांधी की उपस्थिति में यूपी, बिहार, दिल्ली के लोगों के लिए भईआ शबद प्रयोग किया है उससे इन राज्यों के निवासियों की बेइज्जती हुई है। पंजाबियों को भी यूपी में पूरा सतिकार दिया जाता है, कयोंकि ये भी भारत के नागरिक है। दूसरी ओर कांग्रेस लोगों में फुट डालकर राज करना चाहती है जबकि भाजपा ने हमेशा देश के हर नागरिक को गले से लगाकर हर व्यकित व राज्य के विकास में कोई पक्षपात नहीं किया।

गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि हम सभी भारत निवासी है जबकि कांग्रेस ने हमेशा सभी भारतियों को धर्मों, जातों एवं राज्यों में बांटने की राजनीति खेली है।चन्नी के इस बयान से यह सिद्ध हो गया है कि कांग्रेसियों में प्रवासियों के लिए कितनी इज्जत है। कांग्रेस पार्टी प्रवासियों को केवल वोट बैंक समझती है। इन चुनावों में देश में बटवारा डालने वाली कांग्रेस पार्टी को कोई प्रवासी वोट नहीं डालेगा।उन्होंने प्रियंका गाधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मंच पर खड़े होकर अगर राज्य का सी एम यूपी, बिहार वालों की बेइज्जती करता है व प्रियंका गांधी वीडीओ में खडी तालियां मार कर हस रही है। इस तरह लोगों को आपस में लडाकर व दलों में बांटने वाली सोच से कया कांग्रेस देश के विकास के लिए बात करेंगी।