5 Dariya News

फतेह बाजवा की चुनाव मुहिम को मिला भारी बल

भट्टा मालिकों ने फतेहजंग सिंह बाजवा को समर्थन देने की घोषण की

5 Dariya News

बटाला 16-Feb-2022

हलका बटाला से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा की चुनाव मुहिम को आज उस समय भारी बल मिला जब बटाला के भट्टा मालिकों द्वारा फतेह बाजवा के हक में आते हुए उन्हें समर्थन देने की घोषणा कर दी गई। इस अवसर पर बातचीत करते हुए फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा कि हलकावासी तथा खासकर व्यापारी वर्ग विरोधी पार्टियों की नीतियों से काफी दुखी हैं, क्योंकि उक्त पार्टियों ने कभी हलका बटाला के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई और न ही कभी व्यापारियों की मुश्किलों को हल करने के बारे में सोचा है, जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के साथ साथ व्यापरियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की एक मात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब को दोबारा उन्नति और खुशहाली के मार्ग पर वापिस ला सकती है और पंजाब के लोगों ने भी इस बार भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर बटाला की इंडस्ट्री को जहां पैरों पर खड़ा किया जाएगा, वहीं हलके के व्यापारियों की मुश्किलों को भी प्राथमिकता के आधार पर हल करके उनके ऊचित सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इस अवसर पर फतेह बाजवा ने भा मालिकों द्वारा उन्हें समर्थन देने पर उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर नरिन्द्र सिंह, चरणजीत सिंह , हरजीत सिंह, सुरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।