मेरा विश्वास है कि रवनीत बराड़ मोहाली के धनाड़ो को झुका कर रहेंगे : गुरनाम सिंह चढूनी
गुरनाम चढूनी ने रवनीत बराड़ के पक्ष में किया प्रचार
5 Dariya News
मोहाली 15-Feb-2022
किसान आंदोलन के वरिष्ठ नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने मंगलवार को मोहाली से संयुक्त समाज मोर्च के उम्मीदवार रवनीत बराड़ के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने अपने विरोधियों पर तीखे हमले करते हुए कहा कि जिस तरह दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों ने दिल्ली के अमीर कॉरपोरेट जगत को झुकाया था उसी तरह मुझे विश्वास है कि मोहाली में भी रवनीत बराड़ यहाँ के धनाड़ो को झुकाएंगे और संयुक्त समाज मोर्चा के विधायक के रूप में विधानसभा में पहुंचेंगे।चुनाव प्रचार के दौरान चढूनी ने कहा कि आज पंजाब को पढ़े-लिखे और प्रगतिशील सोच रखने वाले युवाओं को एक मौका देने की जरूरत है, ताकि वे राज्य को प्रगति के पथ पर ले जा सकें। इन नौजवानों के जोश और जज़्बे ने ही मोदी जैसे अहंकारी को किसानों के आगे झुकने पर मजबूर कर दिया था।
इस तथ्य का उल्लेख करते हुए कि मोहाली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलवंत सिंह और मौजूदा विधायक बलबीर सिंह सिद्धू अरबपति है, चढूनी ने कहा कि यह इन अमीर लोगों नहीं पंजाब पर शासन करने का ठेका नहीं लिया हुआ। पंजाब के लोग बहुत समझदार हो गए हैं किसान आंदोलन ने पारंपरिक राजनीतिक दलों की वास्तविकता को उजागर कर दिया है।अब जनता किसान आंदोलन में अपने अनुभव के आधार पर अपना विधायक चुनेगी।गुरनाम सिंह चढूनी ने क्षेत्र के लोगों से संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवारों को एक मौका देने की अपील करते हुए कहा कि पारंपरिक पार्टियों ने किसानों का शोषण कर अपने घर भरे हैं। जबकि किसान आंदोलन से निकला संयुक्त समाज मोर्चा पंजाब में आम घरों से उम्मीदवार उतारकर पंजाब और पंजाबियत को फायदा पहुंचाने के एजेंडे के साथ आगे बढ़ रहा है।