5 Dariya News

बटाला की इंडस्ट्री ने बनाया मन, चलेंगे इस बार भाजपा संग

केन्द्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के दौरे ने बदले बटाला के समीकरण

5 Dariya News

बटाला 14-Feb-2022

आज केन्द्रीय उद्योग व कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल की तरफ से बटाला के समूह उद्योगपतियों के साथ एक बैठक स्थानीय विक्टोरिया पैलेस बाईपास बटाला में की गई। पीयूष गोयल की आज की बटाला फेरी ने जहां बटाला के समीकरण बदल दिए, वहीं बटाला की इंडस्ट्री ने भी एक सुर में कहा कि इस बार वह भाजपा का साथ देंगे क्योंकि भाजपा ही बटाला की इंडस्ट्री की समस्याओं को हल कर सकती है। आज की इस बैठक ने जहां फतेहजंग सिंह बाजवा के कद को भी ऊंचा किया, वहीं यह भी साबित किया कि फतेहजंग सिंह बाजवा को केन्द्र सरकार व भाजपा हाईकमान का पूर्ण आर्शीवाद प्राप्त है और यदि वह बटाला से जीत अर्जित करते हैं और राज्य में भाजपा गठबंधन की सरकार आती है तो बाजवा बटाला के उद्योगों को लाभ दिलाते हुए विशेष पैकेज इंडस्ट्री को दिला सकते हैं। आज जहां बटाला के उद्योगपतियों ने केन्द्रीय मंत्री को बटाला को दरपेश मुश्किलों संबंधी अवगत करवाया, वहीं साथ ही पीयूष गोयल द्वारा उन्हें पूर्ण सहयोग देने और उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। बटाला के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार द्वारा लोगों से किए हुए वायदे पहले ही पूरे किए जा रहे हैं, जबकि लोग चुनाव जीतने के बाद भी ऐसा नहीं कर पाते। इसके चलते जहा कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी के साथ साथ अकाली दल भी दुविधा में है वहीं फतेहजंग सिंह बाजवा चुनावी दौड़ में सबसे आगे पहुंच गए हैं।