5 Dariya News

भाजपा की सरकार ही पंजाब को तरक्की व खुशहाली के मार्ग पर ला सकती है : कंवर प्रताप बाजवा

5 Dariya News

बटाला 14-Feb-2022

हलका बटाला से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा की चुनाव मुहिम को हलकावासियों द्वारा भारी समर्थन मिल रहा है। एक तरफ जहां फतेहजंग सिंह बाजवा द्वारा गांवों में तबाड़तोड़ मीटिंगें की जा रही हैं, वहीं उनके बेटे कंवर प्रताप सिंह बाजवा द्वारा शहर में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार तथा मीटिंग करके लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाया जा रहा है। आज इसी क्रम के तहत कंवर प्रताप सिंह बाजवा द्वारा डायमंड एवीन्यू व अजीत नगर बटाला में मीटिंग करके लोगों को भाजपा की उपलब्धियों तथा नीतियों से अवगत करवाते हुए उन्हें पार्टी के पक्ष में लामबद्ध किया गया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए कंवर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश व देशवासियों की भलाई हेतु जो फैसले लिए जा रहे हैं, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग विरोधी पार्टियों की नीतियों को अच्छी तरह से जान चुके हैं और वह अब इनकी बातों में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की एक मात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब को तरक्की और खुशहाली के मार्ग पर वापिस ला सकती है और जिस तरह पंजाब के लोगों द्वारा भाजपा को समर्थन मिल रहा है, उससे यह साबित हो गया है कि लोग इस बार भाजपा को भारी बहुमत से जिताएंगे और भाजपा की सरकार बनाएंगे।