5 Dariya News

अनाथालय में राणा सोढ़ी ने विद्यार्थियो को दिया आर्शीवाद

5 Dariya News

फिरोजपुर 14-Feb-2022

डीएवी संस्थान के नेतृत्व में चल रहे आर्य अनाथालय में भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने पहुंचकर विद्यार्थियो को अपना आर्शीवाद दिया। मैनेजर सतनाम कौर ने राणा सोढ़ी का स्वागत किया। राणा सोढ़ी ने कहा कि ये विद्यार्थी समाज का अभिन्न अंग है और इन्हें परिवार जैसा माहौल देना हम सभी का प्रथम कर्तव्य है। राणा ने कहा कि केन्द्र सरकार  द्वारा समाजिक सुरक्षा के मध्यनजर अनेको कदम उठाए जा रहे है। आश्रम में रहने वाले विद्यार्थियो को अच्छी सुविधाए मिले, इसके लिए राज्य में भाजपा सरकार बन उनके द्वारा ओर विशेष कदम उठाए जाएंगे।