5 Dariya News

राणा सोढ़ी के नेतृत्व में भाजपा ने दिया अकाली दल को झटका, दर्जनो परिवारो ने भाजपा का पकड़ा फूल

5 Dariya News

फिरोजपुर 14-Feb-2022

भाजपा को गांवो में उस समय बड़ा बल मिला जब गांव बगे वाला में दर्जनो अकाली परिवारो ने अकाली दल की नीतियो से तंग होकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। शामिल होने वालो में पूर्व सरपंच अमरीक सिंह, जसबीर सिंह, गुरबख्श सिंह, परमजीत सिंह, नंबरदार महिन्द्र सिंह, कारज सिंह, सारज सिंह, सतनाम सिंह, जुझार सिंह, हरबंस सिंह, हरबंस सिंह, निमान सिंह, गुरविन्द्र सिंह, गांव कालूवाला से जसवंत सिंह, पूर्व सरपंच सुखचैन सिंह, सुखदेव सिंह, बाबा मंगेशाह, जुगराज सिंह, कुलदीप सिंह, प्रेम, आकाश, शेरा, सोढ़ा, गोरा, हैप्पी, काका, सूरज सहित अन्य शामिल थे। उक्त सदस्यो ने कहा कि वह अकाली दल की नीतियो से दु:खी होकर भाजपा में शामिल हुए है। 

उन्होंने कहा कि फिरोजपुर का विकास और यहां के लोगो को बनता सम्मान राणा सोढ़ी ही दिलवा सकते है।राणा सोढ़ी ने कहा कि भाजपा में आने वालो को बनता सम्मान दिया जाएगा और किसी के साथ धक्केशाही होने नही दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी के अलाव विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी है, जिसके सदस्य परिवार का रूप है। उनहोंने कहा कि सीमावर्ती जिले के विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा अनेको कदम उठाए जा रहे है और किसानो को पेश आ रही समस्याओ के समाधार के लिए सरकार पूरी तरह सें गंभीर है।पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू ने कहा कि भाजपा द्वारा किसानो के हितो की रक्षा के लिए कई योजनाए अमल में लाई जा रही है। उन्हें फसलो का पूरा मूल्य मिले इसके लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए है।