कांग्रेस पार्टी को झटका, सोनू बाजवा अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल
5 Dariya News
बटाला 14-Feb-2022
आज बटाला में कांग्रेस पार्टी को उस समय भारी झटका लगा जब वार्ड नं. 26 में सीनियर कांग्रेसी नेता सोनू बाजवा अपने साथियों जिनमें गगन बाजवा, विशाल कश्यप, विशू शर्मा, अनमोल रंधावा, बलविन्द्र कुमार, देस राज, नरेन्द्र शर्मा, सुनिल कुमार, लाली शर्मा, सुशील मेहरा, मनी शर्मा, कीमती लाल आदि भाजपा उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा में शामिल हुए नेताओं का फतेह बाजवा द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की एक मात्र ऐसी पार्टी है जो अपने मेहनती वर्करों को बनता मान सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सोनू बाजवा अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सोनू बाजवा के भाजपा में शामिल होने से पार्टी और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोगों द्वारा भाजपा को भारी समर्थन मिल रहा है, उससे बटाला में भाजपा की जीत लगभग तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर लोगों के साथ कि या गया एक एक वायदा पूरा किया जाएगा और पंजाब में एक नया बदलाव लाया जाएगा। इस अवसर पर एड. रविन्द्र शर्मा, अजय ऋषि रिंकू, इन्द्र सेखड़ी, विधायक बलविन्द्र लाडी, नरेश महाजन, गोरा रांचल, सुरेश महाजन आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।