5 Dariya News

भाजपा की सरकार बनने पर नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा : फतेह बाजवा

5 Dariya News

बटाला 14-Feb-2022

भारतीय जनता पार्टी के हलका बटाला से उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा ने आज खजूरी गेट बटाला में भव्य मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कथिनी और करणी में कोई अंतर नहीं है और भाजपा द्वारा जो वायदे लोगों के साथ किए जाते हैं, उन्हें पूरा किया जाता है। उन्होंने कहा कि विरोधी पाटियों ने अपने कार्यकाल दौरान जनविरोधी फैसले लेते हुए लोगों को जमकर लूटा है जिसके चलते लोगों में विरोधी पार्टियो प्रति भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि सरकारों की गलत नीतियों के चलते आज पंजाब में बेरोजगार बढ़ती जा रही है और रोजगार न होने के चलते पंजाब के नौजवान विदेश जाने हेतु मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर हलका बटाला के नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हलके के बच्चों को बेहरत शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी तांकि बच्चे पढ़ लिखकर अपने पैरों पर खड़ा हो सकें। इस अवसर पर उनके साथ राकेश भाटिया, हीरा वालिया, एड. रविन्द्र शर्मा, अजय ऋषि रिंकू आदि बढ़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।