5 Dariya News

कांग्रेसी गरीब विरोधी पार्टी, पंजाब में से चलता करना जरूरी : मनोज तिवाड़ी

मोहली के विकास को लेकर कांग्रेसी विधायक झूठ फैला रहा है: तिवाड़ी

5 Dariya News

मोहाली 14-Feb-2022

भाजपा नेता मनोज तिवाड़ी ने सोमवार को मोहाली हलके के जगतपुरा, गुरू नानक कालोनी, बलौगी में लोगों को संबोधन करते हुए कहाकि वे पंजाब में २० फरवरी को होने वाली विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को गरीब विरोधी नीतियों के लिए सबक सिखाए। प्रसिद्ध गायक, कलाकार व भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवाड़ी मोहाली हलके में भाजपा उ6मीदवार संजीव विशिष्ट के लिए चुनाव बैठकों में हिस्सा लेने आए थे। जगतपुरा, गुरू नानक कालोनी,बलौगी में बिहार व उत्तर प्रदेश के प्रवासियों को भाजपा उ6मीदवार संजीव विशिष्ट को अधिक से अधिक वोटों से जिताने की अपीन की।भोजपुरी में लोगों को संबोधन करते हुए तिवाड़ी ने दोष लगाया कि पंजाब में कांग्रेस सरकार गरीबों की दुश्मन सरकार है। कांग्रेस ने हमेशा यू पी, बिहार के लोगों से पक्षपात किया है। इसी कारण राज्य में कांग्रेस पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कोविड लाकडाऊन दौरान भी राशन बांटने में गरीबों, विशेषकर प्रवासियों से पक्षपात किया है। कांग्रेसियों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार द्वारा भेजे राशन केवल अपने लोगों को बांटे, पर आम लोगों को राशन पहुंचने ही नही दिया। उन्होंने कहज्ञ कि ऐसी पार्टी को पक्षपात के लिए सबक सिखाया जाना चाहिए। 

तिवाड़ी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार द्वारा गरीबों के लिए पांच लाख तक का इलाज के लिए स्वास्थ्य कार्ड, जन औशधी अंतर्गत नि:शुल्क दवाईयां जैसे स्वास्थ्य संभाल के कार्य किए पर कांग्रेस सरकार व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने ये सभी सुविधाएं गरीबों तक पहचान के लिए अधिक से अधिक मुश्कलें पैदा की। अब भी कांग्रेसी विधायक लोगों में मोहाली में विकास के दायवे कर रहे है जबकि हर जगह गंदगी व टूटी सड़कें उनको नजर आ रही है। इस लिए लोगों को ऐसे झूठे लोंगों को चलता करना चाहिए।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो व दिल्ली के मुखय मंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के वोटग्रों को लुभाने के लिए दिल्ली में किए विकास कार्यों सबंधी झूठ फैला रहे है। केजरीवाल को झूठ का बादशाह बताते हुए तिवाड़ी ने दायवा किया कि दिल्ली के ९० प्रतिशत लोग बिजली व पानी के दो गुना बिल्ल देते है। उन्होंने दायवा किया कि आप के सत्ता में आने से पहले दिल्ली में ८००० बसें थी पर अब केवल ३७०० बसें है। भाजपा नेता ने दायवा किया कि आप सरकार ने गत् पांच वर्षों से बुढापा व विधवा पैनशन बंद कर दी है। दिल्ली में देश में सबसे अधिक वपार्क बिजली दर है। उन्होंने कहा कि महांमारी दौरान दिल्ली में देश सबसे अधिक मौते हुई थी।दिल्ली के मुखय मंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशान लगाते हुए तिवाड़ी ने कहा कि केजरीवाल का दिल्ली माडल देश का तीसरे दर्जे का माडल है। दिल्ली देश के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है। यमुना भी देश की सबसे प्रदूषित नई में से एक है। शहर में बुजुर्गों, अपाहिजों व विधवाओं को पैनशन नहीं मिल रही। पंजाब के लोगों को केजरीवाल को मौका नहीं देना चाहिए। तिवाड़ी ने दोष लगाया कि अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार पर बड़ा खर्च कर रहे है। उसने दिल्ली को लूटा व पंजाब को लूटने की योजना बना रहा है। इस मौके पर हरियाणा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने भी लेागों को संबोधन किया।