5 Dariya News

भाजपा की सरकार बनने पर बटाला की इंडस्ट्री को दोबारा पैरों पर खड़ा किया जाएगा : फतेहजंग सिंह बाजवा

5 Dariya News

बटाला 13-Feb-2022

हलका बटाला से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा की तरफ से अपनी चुनाव मुहिम को तेज करते हुए गांवों और शहरों में ताबड़तोड़ मीटिंगें की जा रही हैं। हलका बटाला में फतेह बाजवा को लोगों की तरफ से मिल रहे भारी समर्थन से विरोधी पार्टियों की नींद उड़ गई है। आज फतेहजंग सिंह बाजवा की तरफ से अमृतसर रोड बटाला में स्थित सरपंच टोका में बटाला के उद्योगपतियों के साथ मीटिंग की गई और उनको भाजपा की नीतियों से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा देश और देशवासियों के भले हेतु काम करते हुए व्यापारियों और उद्योगपतियों की मुश्किलों को प्राथमिकताके आधार पर हल करवाया है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर उद्योगपतियों और छोटे व्यापारियों के लिए विशेष योजनाएं लाईं जाएंगी और बटाला की इंडस्ट्री जो इस समय खत्म होने के कागार पर उसको दोबारा पैरों पर खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधी पार्टियों की तरह बातें करने की उपेक्षा काम करने में ज्यादा विश्वास रखती है और जो वायदे आज तक भाजपा की तरफ से लोगों के साथ किए गए हैं, उनको पूरा किया गया है। इस अवसर पर बलविन्द्र सिंह लाडी, दर्शन डीलैक्स, सुदेश खोसला, प्रवीण, राजू चांडे, हैपी महाजन टोका, कौशल मिस्टर कूल, पवन, अश्वनी, दीपक आदि सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति उपस्थित थे।