5 Dariya News

फतेहजंग सिंह बाजवा की चुनाव मुहिम को मिला बड़ा समर्थन

10 परिवार अर्जुन बाजवा के नेतृत्व में भाजपा में शामिल

5 Dariya News

बटाला 13-Feb-2022

आज हलका बटाला से फतेहजंग सिंह बाजवा की चुनाव मुहिम को उस समय पर भारी समर्थन मिला जब बोहली इन्द्रजीत बटाला में अर्जुन बाजवा के नेतृत्व में 10 परिवार भाजपा में शामिल हो गए। इस अवसर पर अर्जुन बाजवा की तरफ से भाजपा में शामिल हुए परिवारों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए अर्जुन बाजवा ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित हो कर लोग बड़ी संख्या में पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं जिससे हलका बटाला में भाजपा को अधिक मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों ने हमेशा पंजाब के लोगों के साथ झूठे वायदे करके लोगों को गुमराह किया है और न ही लोगों को बनतीं सुविधाएं मुहैया करवाई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है और उनकी मुश्किलों को प्राथमिकता केआधार पर हल करवाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर बटाला हलके का सर्वपक्षिय विकास करवाया जाएगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवा कर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जाएगा। इस अवसर पर कुलमीत सिंह, संदीप महाजन, जसपाल सिंह, ओम प्रकाश महाजन, शिवदेव सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।