5 Dariya News

सुखमनी बाजवा के ताबड़तोड़ प्रचार से विरोधियों की नींद उड़ी

भाजपा की सरकार आने पर महिलाओं को विशेष सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी : सुखमनी बाजवा

5 Dariya News

बटाला 13-Feb-2022

हलका बटाला से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा की बेटी सुखमनी बाजवा की तरफ से फैजपुरा क्षेत्र में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया गया और लोगों को भाजपा की नीतियों और प्राप्तियों से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए सुखमनी बाजवा ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग के लोगों को बनता मान सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित हो कर लोग बड़ी संख्या में पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो समर्थन और प्यार हलकावासियों की तरफ से फतेहजंग सिंह बाजवा को मिल रहा है, उसके लिए वह हलकावासियों का तह दिल से धन्यवाद करते हैं और विश्वास दिलाती हैं कि भाजपा की सरकार बनने पर हलकावासियों की मुश्किलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर जहां पंजाब का सर्वपक्षिय विकास करवाया जाएगा, वहींसाथ ही पंजाब की महिलाओं को विशेष सुविधाएं मुहैया करवा कर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जाएगा। इस अवसर पर अन्यों के अतिरिक्त गुरविन्द्र सिंह, स्वर्ण सिंह, सतनाम सिंह, मनप्रीत सिंह, जोबनप्रीत सिंह, हरपाल सिंह आदि बड़ी संख्या में क्षेत्र निवासी उपस्थित थे।