5 Dariya News

भाजपा ही कर सकती है फिरोजपुर का विकास, लोग बदलाव की सोच के साथ भाजपा को चुने

5 Dariya News

फिरोजपुर 13-Feb-2022

वर्तमान में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाना समय की मांग है।लोग बदलाव चाहते है और भाजपा से बढिय़ा विकल्प कोई अन्य पार्टी हो भी नहीं सकती है। केन्द्र में भाजपा की सरकार है और पार्टी ने चुनावो में जनता से जो वादे किए थे, सभी पर खरा उतरने में सफल साबित हुई है। अगर पंजाब में भाजपा जीतती है तो डब्ल इंजन की सरकार आने पर पंजाब तरक्की व खुशहाली के मार्ग पर अग्रसर होगा। इस शब्दो का प्रकटावा भाजपा उम्मीदवार राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए किया।उन्होंने कहा कि अगर वह शहरी सीट से विधायक बनते है तो फिरोजपुर का हर वह नागरिक एमएलए होगा, जो विकास चाहता है।

उन्होंने कहा कि जब से पार्टी हाईकमान ने शहरी सीट से उनकी जिम्मेदारी लगाई है तभी से वह शहर के हर वर्ग से मिल रहे है। लोगो द्वारा उन्हें पिछलें पांच साल में हुई गुंडागर्दी, झूठे पर्चो, क्राइम के बारे में जो बताया है, उससे उन्हें काफी दु:ख पहुंचा है। राणा सोढ़ी ने कहा कि वह फिरोजपुर के जमपल है और अब अपनी जन्म भूमि को कर्मभूमि में तबदील करने के मनोरथ से यहां पर आए है।उन्होंने कहा कि अकेले वह नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार जनता की सेवा में दिन-रात जुटा रहेगा।राणा सोढ़ी ने कहा कि वह किसी भी पार्टी से अपना मुकाबला नहीं मानते,क्योंकि भाजपा पंजाब में एक बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर जनता के सामने आई है। उन्होंने कहा पार्टी के चुनाव मैनिफैस्टो को सभी ने पसंद किया है और लोग 20 फरवरी को भाजपा को वोट देने के लिए पूरी तरह के तैयार है।