5 Dariya News

राणा सोढ़ी व नन्नू के नेतृत्व में अकाली दल के सर्कल जत्थेदार सहित दर्जनो सदस्यो ने भाजपा का पकड़ा फूल

5 Dariya News

फिरोजपुर 13-Feb-2022

भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के नेतृत्व में अकाली दल के सर्कल जत्थेदार जसबीर सिंह भैणीवाल सहित दर्जनो परिवारो ने अकाली दल को अलविदा कह भाजपा का दामन पकड़ा है। उन्हें पार्टी में शामिल करवाने की रस्म राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू ने अदा की। गांव उसमान वाला में जसबीर भैणी के अलावा अन्य सरपंच, पंच सहित मैंबरो ने भी अकाली दल की नीतियो से नाखुश होकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। पार्टी में जसबीर ङ्क्षसह, गुरमेज सिंह, परमजीत सिंह, मेहर सिंह, जगतार सिंह, सुच्चा सिंह, जगजीत ङ्क्षसह, अमरीक सिंह, कारज सिंह, सुखचैन ङ्क्षसह, सतनाम सिंह, कुलदीप सिंह सहित अन्य ने परिवार सहित शामिल हुए।

राणा सोढ़ी ने कहा कि भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और लोग अन्य पार्टीयो को छोडक़र लगातार भाजपा में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही पंजाब को तरक्की, खुशहाली के मार्ग पर आगे ले जा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में आने वाले हर व्यक्ति को बनता सम्मान दिया जाएगा, जिसका वह हकदार है।सुखपाल सिंह नन्नू ने कहा कि लोग अकाली, कांग्रेस की नीतियो से तंग आ चुके है और आम आदमी पार्टी पंजाब में लीडरलैस हो चुकी है। उन्होंने कहा आप आम आदमी पार्टी मात्र पंजाबियो को भ्रमित करके सत्ता पर कब्जा करना चाहती है। भाजपा की केन्द्र में सरकार है और पंजाब में भी भाजपा आती है तो पंजाब में विकास की गंगा बहाई जाएगी।