5 Dariya News

राणा सोढ़ी ने लिया ब्राहमणो का आर्शीवाद

5 Dariya News

फिरोजपुर 13-Feb-2022

भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने ब्राहमणो को एकत्रित कर उनका आर्शीवाद हासिल किया। सोढ़ी ने ब्राह्मण महासभा के सदस्यो को बुलाकर सभी से विचार-विमर्श किया और उनका आर्शीवाद हासिल किया। उन्होंने कहा कि ब्राहण समाज का पूजनीय वर्ग है और उनका आर्शीवाद लेना बहुत जरूरी है। सोढ़ी ने कहा कि भगवान राम का आयोध्या में मन्दिर बनवाने में केन्द्र की मोदी सरकार का मुख्य योगदान है और केन्द्र सरकार के कारण ही 495 वर्ष बाद आयोध्या में भगवान राम का भव्य मन्दिर निर्माण होने के अलावा वह रामलला को उनका सहीं ठिकाना मिलने वाला है। सभी ब्राहणो ने राणा सोढ़ी की जीत की कामना की।