5 Dariya News

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोढ़ी ने लुधियाना में कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु के लिए किया प्रचार

लोगों से की भरत भूषण आशु को बड़ी लीड से जिताने की अपील

5 Dariya News

लुधियाना 13-Feb-2022

पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर रानी सोढ़ी पंजाब में महिलाओं को लामबंद करके और कांग्रेस सरकार फिर से पूरे पंजाब में  लाने के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रही हैं।इसी लड़ी के अंतर्गत मैडम सोढी लुधियाना में  मंत्री भरत भूषण आशु के चुनाव प्रचार के लिए  हेमराज अग्रवाल द्वारा आयोजित एक समारोह में पहुंची और सैकड़ों महिलाओं को संबोधित करती हैं उनमें जोश भरा। महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश को उनकी पहली महिला प्रधानमंत्री देने वाली कांग्रेस सरकार हमेशा महिलाओं की भलाई के लिए काम करती है । उन्होंने कहा कि मार्च में फिर से कांग्रेस की सरकार आएगी। इसका मुख्य कारण यह है कि पंजाब की महिलाएं जानती हैं कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सबसे ज्यादा काम कर रही है।  इसलिए पंजाब की महिलाएं 20 फरवरी को पंजे पर मुहर लगाकर कांग्रेस सरकार को पंजाब में वापस लाएँगी।

इस अवसर पर  महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोढ़ी ने महिलाओं से मंत्री भरत भूषण आशु को बड़ी बढ़त दिला कर जिताने की अपील की ।उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में मैडम सोढी  बतौर मुख्य अतिथि  पहुंची थी और इस अवसर पर  मंत्री भारत भूषण आशु ने सोढ़ी को धन्यवाद दिया और लुधियाना जिले की महिलाओं ने उन्हें सम्मानित भी किया। इस अवसर पर पर मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि महिलाएं आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाकर अपनी पसंद की सरकार बना सकती हैं।उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार की वापसी के साथ वे महिला सशक्तिकरण के लिए काम करेंगे।इस अवसर पर पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलबीर रानी सोढ़ी के साथ जिलाध्यक्ष मनीषा कपूर, उपाध्यक्ष लीना टापरिया, ऋषि हेमराज अग्रवाल समेत सैकड़ों महिलाएं मौजूद थीं ।