5 Dariya News

आप और कांग्रेस ने करोड़ों रुपये के पोस्टर लगाकर मोहाली शहर की दिख खराब की: रवनीत बराड़

"अगर चुनाव आयोग केवल पोस्टरों की लागत की गणना करे, तो दोनों उम्मीदवारों के चुनाव खर्च में 2-2 करोड़ रुपये खर्च जुड़ जाएगा।"

5 Dariya News

मोहाली 12-Feb-2022

मोहाली से संयुक्त समाज मोर्चा प्रत्याशी रवनीत बराड़ ने आम आदमी पार्टी के 'तथाकथित आम आदमी' प्रत्याशी अरबपति कुलवंत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि कुलवंत सिंह ने पूरे निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 2 करोड़ रुपये के बैनर और पोस्टर लगवाए है और यही हाल विधायक बलबीर सिद्धू का भी है।निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न गांवों और सेक्टरों में चुनाव प्रचार के दौरान रवनीत बराड़ ने कहा कि जिस तरह से दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों ने अपने पोस्टर और बैनर से पूरे शहर की ब्यूटी खराब की है, उस पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए।उन्होंने चुनाव आयोग से मोहाली निर्वाचन क्षेत्र में लगाए गए पोस्टर और बैनर की लागत इन उम्मीदवारों के चुनावी खाते में जोड़ने का अनुरोध किया।इस अवसर पर बोलते हुए बराड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी नाममात्र की आम आदमी है।  

मोहाली से उनका उम्मीदवार पंजाब के सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक है और अगर मोहाली की छवि खराब करने के लिए उनके द्वारा लगाए गए पोस्टर और बैनरों की संख्या को ही गिना जाए, तो इसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये होगी।  उन्होंने कहा कि एक उम्मीदवार जो पूरे शहर में पोस्टर और बैनर लगाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर सकता है, वह क्या पैसा खर्च करके मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेगा।बराड़ ने आगे कहा कि मौजूदा विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू के साथ भी ऐसा ही है।  अगर उनके द्वारा लगाए गए पोस्टरों की कीमत को भी गिना जाए तो इसकी कीमत करीब 2 करोड़ के आसपास  होगी। ऐसे में निःसंदेह ये उम्मीदवार पैसों के सहारे मतदाताओं को खरीदने या प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, जिस पर माननीय चुनाव आयोग को तुरंत ध्यान देना चाहिए।बराड़ ने क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि वे इन उम्मीदवारों के बहकावे में न आएं और पंजाब और उनकी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए 20 फरवरी को वोट डालें।