5 Dariya News

भाजपा की सरकार बनने पर हर वर्ग को दिया जाएगा बनता मान सम्मान : कंवर प्रताप बाजवा

5 Dariya News

बटाला 12-Feb-2022

हलका बटाला से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा के बेटे कंवर प्रताप सिंह बाजवा द्वारा आज ईसा नगर  बटाल में डोर-टू-डोर जाकर चुनाव प्रचार किया गया और लोगों को भाजपा की नीतियों और उपलब्दियों से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए कंवर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जिस तरह भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है, उससे साफ जाहिर होता है कि इस बार चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करके अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा हर वर्ग के लोगों की मुश्किलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया है जबकि विरोधी पार्टियों ने हमेशा लोगों के साथ झूठे वायदे करके लोगों को दोनों हाथों से लूटा है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि आज तक भाजपा द्वारा जो वायदे लोगों के साथ किए गए हैं, उनको हर हाल में पूरा करके लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि  इस बार पंजाब के लोग भाजपा को वोट डालकर भारी बहुमत से जिताएंगे और भाजपा की सरकार बनने पर हर वर्ग के लोगों को बनता मान सम्मान दिया जाएगा और पंजाब को तरक्की व खुशहाली के मार्ग पर वापिस लाया जाएगा।