5 Dariya News

भाजपा सरकार बनने पर पंजाब को मिलेगा 1 लाख करोड़ का विशेष पैकेज : फतेह बाजवा

फतेहजंग सिंह बाजवा को करियाना एसोसिएशन ने दिया समर्थन

5 Dariya News

बटाला 12-Feb-2022

भाजपा उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा की चुनाव मुहिम उस समय शिखरों पर पहुंच गई जब करियाना एसोसिएशन बटाला द्वारा फतेह बाजवा को समर्थन देने की घोषणा की गई। इस अवसर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फतेह बाजवा ने कहा कि जिस तरह उन्हें बटालावासियों से प्यार व समर्थन मिल रहा है, उसके लिए वह बटालावासियों के तह दिल से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में यदि भाजपा की सरकार आती है तो, पंजाब के लिए 1 लाख करोड़ का विशेष पैकेज दिया जाएगा जिससे राज्य की नुहार बदलने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह केन्द्र सरकार देश के सभी राज्यों में तेज गति से विकास कार्य करवा रही है, उसी तरह यदि पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनती है तो भाजपा सरकार पंजाब उन्नति में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने करियाना एसोसिएशन द्वारा उन्हें समर्थन देने पर उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि करियाना एसोसिएशन की जो भी मांगें होगी सरका बनने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ इन्द्र सेखड़ी, सुरेश भाटिया, सुनील चाचोवालिया, पार्षद भट्टी, भूषण बजाज आदि बड़ी संख्या में करियाना एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।