5 Dariya News

गांवों और कॉलोनियों की हालत इस समय दयनीय, इसके लिए पूरी तरह से कांग्रेस सरकार जिम्मेदार : संजीव वशिष्ट

5 Dariya News

मोहाली 12-Feb-2022

मोहाली के गांवों और कॉलोनियों की हालत इस समय काफी ज्यादा दयनीय है। हर जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और बीमारियां फैल रही है। यह बात मोहाली से भाजपा के उम्मीदवार संजीव वशिष्ट ने शनिवार को अपने चुनाव प्रचार के दौरान अलग-अलग गांवों का दौरा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से वे लगातार एरिया का द्वारा कर रहे हैं और जब भी किसी भी गांव में गए हैं तो वहां पर उन्हें केवल गंदगी के ढेर तथा टूटी हुई सड़कों के इलावा देखने को कुछ नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि अभी चुनाव से पहले हाल ही में जहां पर भी कुछ सड़कें गांवों में बनी भी हैं, वह भी केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भेजे गए फंड द्वारा ही बनी है। 

जिन्हें पंजाब में कांग्रेस सरकार अपने द्वारा किए गए कार्यों का दावा करते हुए अपनी पीठ थपथपा रही है।वशिष्ठ ने गांवों तथा कॉलोनियों में लोगों को संबोधन करते हुए कहा कि अगर यूपी में देखा जाए तो योगी सरकार द्वारा जो विकास कार्य किए गए हैं और जरूरतमंद लोगों के लिए जो बेहतर सुविधाएं लागू की गई है, उसका फायदा पंजाब में नहीं दिया गया। इसका एक कारण था कि पंजाब की कांग्रेस सरकार नहीं चाहती थी कि यहां पर लोग मोदी सरकार के गुण गाए। सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के लिए कांग्रेस सरकार ने पंजाब के गरीब तथा जरूरतमंद लोगों का नुकसान किया है। उन्होंने कहा कि इस बार लोग मन बना चुके हैं कि पंजाब में भी बदलाव लाएंगे और मोदी सरकार को लाकर उन सभी सुख सुविधाओं का फायदा उठाएंगे जो मोदी सरकार द्वारा अन्य राज्यों में दी जा रही है।