5 Dariya News

मुल्तानी गेट पर राणा सोढ़ी ने किया जनता को सम्बोधित

5 Dariya News

फिरोजपुर 12-Feb-2022

चुनावो की काऊंटडाऊन के साथ भाजपा प्रत्याशी राणा सोढ़ी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। उनके द्वारा मुल्तानी गेट पर जनसभा का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा अमृत योजना के तहत 200 करोड़ से हुए विकास कार्यो का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि विरोधियो के पास कोई मुद्दा नही है तो वह लोगो को भ्रमित कर केन्द्र के प्रोजैक्ट को अपना बताकर सियासी रोटिया सेंक रहे है। उनहोंने कहा कि शहर में सभी पार्क, पकी गलिया-सडक़े, सीवरेज व जल सप्लाई सिस्टम केन्द्र की भाजपा सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि यह योजना लाने में कमल शर्मा ने विशेष भूमिका निभाई थी। लोगो ने खुलकर राणा सोढ़ी के साथ चलने का विश्वास दिलवाया और कहा कि वह खुलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे।