5 Dariya News

विकास के दावे करने वाले सिद्धू को वोटर पूछे कि कया नींव पत्थर रखना ही विकास होता है : संजीव विशिष्ट

पंजाब के लोग मौकाप्रस्त व मतलबी आप पार्टी के लोगों को कभी बर्दास्त नहीं करेंगे: संजीव विशिष्ट

5 Dariya News

मोहाली 11-Feb-2022

अगर केवल नींव पत्थर रखना एवं लोगों के विवाह शादियों एवं भोगों पर जा आने को विकास कहा जाता है तो इसको मोहाली का विकास कहा जाता पर असली हलके का असली विकास जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए। आज मोहाली में ही जगह पर टूटी सड़कें, खराब पार्क, जगह जगह घूमते अवारा पशु, सीवरेज व्यवस्था का बुरा हाल, बेकाबू ट्रैफिक व गुंडागर्दी नजर आती है, जो कांग्रेसी विधायक के विकास के दायवों की पोल खोलते नजर आते है। इन शबदों का प्रगटावा मोहाली से भाजपा उ6मीदवार संजीव विशिष्ट ने शाहीमाजरा, जगतपुरा व कंडाला गांव का दौरा करते हुए किया। विशिष्ट ने कहा कि कांग्रेसी विधायक ने चुनाव नजदीक आते देखकर हर जगी नींव पत्थर व उद्घाटन करवाने शुरू कर दिए। यहीभ् कारण है कि वे उद्घाटनी पत्थर सिद्धू के विकास की कहानी बता रहे है।

विशिष्ट ने कहा कि जो भी थोडा बहुत मोहाली जिले में विकास हुआ है वे भी केंद्र की अमृत योजना अंतर्गत हुआ नजर आ रहा है। जिसको शरारती तत्य कांग्रेसी प्राप्ति बता रहे है पर मोहाली के लोग पढ़े लिखे है। वे झूठी बातों में न आकर भाजपा की विकास करवाने वाली सरकार बनाने का मन बना चुके है।इसके साथ ही विशिष्ट ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब को लूटने के लिए आई है। जिसने अमीर उ6मीदवारों को सीटें बेची है। इस लिए लोक आसानी से समझ सकते है कि जिसने पैसे देकर सीट ली है वे हलके का कितना विकास करेगा। रातों रात आम आदमी पार्टी में शामिल हुए आप के उ6मीदवार भी उनक अमीरों में से ही एक है। उन्होंने कहाकि आप पूरी तरहदूर दर्शी व नेता रहित पार्टी है, जो पंजाब के भोले भाले लोगों को गुंमराह करके पंजाब की सत्ता पर काबज होना चाहते है। विशिष्ट ने कहा कि पंजाब में बड़े घरों को टिकटें देकर आप ने साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की नहीं बल्कि खास लोगों की पार्टी है।