भाजपा की सरकार बनने पर लोगों की सेवा करना ही होगा हमारा मुख्य उद्देश्य : कंवर प्रताप बाजवा
भाजपा उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा के पुत्र कंवर प्रताप बाजवा ने किया चुनाव प्रचार
5 Dariya News
बटाला 10-Feb-2022
आज हलका बटाला से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा के पुत्र कंवर प्रताप सिंह बाजवा की तरफ से मुर्ग्गी मोहल्ला बटाला और यूनिक कालोनी काहनूवान रोड बटाला में चुनाव प्रचार किया गया। इस दौरान उक्त क्षेत्रों के लोगों द्वारा फतेहजंग सिंह बाजवा को समर्थन देते हुए बड़ी लीड से जिताने का आश्वासन दिलाया गया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए कंवर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि बटाला में भाजपा को लोगों द्वारा भारी समर्थन मिल रहा है और लोग पार्टी की नीतियों से प्रभावित हो कर पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ही पंजाब के भविष्य को बदल सकती है और पंजाब को दोबारा खुशहाल बना सकती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह कृषि कानूनों को रद्द करके किसानों का दिल जीता है, उससे गांवों में भी भाजपा को किसानों व लोगों की तरफ से समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा का ग्राफ दिन प्रतिदिन पंजाब में बढ़ता जा रहा है, उससे विरोधी पार्टियों की नींद उड़ गई है। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब के लोग विरोधी पार्टियों की बातों में नहीं आऐंगे और लोग भारतीय जनता पार्टी को वोट डाल कर भाजपा की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर लोगों की सेवा करना और पंजाब को तरक्की की तरफ लेकर जाना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य होगा। इस अवसर पर उनके साथ जतिन्द्र सिंह, भूषण बजाज व अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।