पंजाब में अस्थिर राजनीतिक माहौल देख सहजधारी सिख पार्टी ने भाजपा एन.डी.ए को दिया समर्थन
1.20 करोड है सहिजधारी सिखों की पंजाब मे जनसंख्या
5 Dariya News
रायकोट 10-Feb-2022
पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बना हुआ है और पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है जिसे गैर जिमेवार नेताओं के हाथो मे देना पंजाब और देश के हित मे नही है, इस लिए सहिजधारी सिख पार्टी ने आज केन्द्रिय विदेश राज्य मंत्री एवं पंजाब प्रभारी श्रीमती मिनाकशी लेखी की हाजरी मे डा.रानू के घर पर बिना शरत समर्थन दे दिया है।डा.रानू ने कहा के पंजाब के हित मे हम वोटों को विभाजित करने की राजनीति के पक्ष मे नही है इसी लिये हमारी पार्टी ने फ़ैसला किया है के हम अपने 30 उम्मीदवार चुनावी मैदान से हटा रहे है और एन.डी.ए के उम्मीदवारो की मदद की जाएगी।वर्णनीय है कि पंजाब मे सहिजधारी सिखों की जनसंख्या 1.20 करोड है जिन्हें हमेशा नजरअंदाज किया जाता है।
सहिजधारी सिख पार्टी पिछले 19 सालो से कांग्रेस की बिना शरत समर्थन करती आ रही है तथा पार्टी का किसान विंग किसान आन्दोनल में किसानों के साथ खड़ा रहा है।इस समय भाजपा गठबंधन के शरोमणी अकालीदल संयुकत के हलका रायेकोट के उमीदवार गुरपाल गोलडी, भाजपा एवं संघ के रायकोट इकाई के सारे अधीकारीगण, एवं सहिजधारी सिख पार्टी के वापस हुए 30 उम्मीदवार उपस्थित थे । पंजाब अध्यक्ष सरपंच सुरिंदरपाल सेखों, सीनियर उपाध्यक्ष इंजी. रघवींद्र सिंह जत्थेबंदक महामंत्री बाबा जसबीर सिंह चहल, किसान विंग प्रदेश अध्यक्ष जगजीत समाओ, प्रदेश किसान विंग महामंत्री सरपंच धनजीत सिंह मानसा, युवा विंग के उपअध्यक्ष सुखपाल सिंह ,बरनाला जिला अध्यक्ष गुरकीरत सिंह उपली, उप अध्यक्ष नाहर सिंह भी हाज़िर थे।