5 Dariya News

भाजपा का बढ़ता ग्राफ देख विरोधियो में बौखलाहट का माहौल : राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी

बोले: धमकिया देने तथा पर्चे करवाने से वोट नहीं मिलते

5 Dariya News

फिरोजपुर 09-Feb-2022

भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि फिरोजपुर शहरी हल्के में भाजपा का बढ़ता ग्राफ देख विरोधियो में बौखलाहट पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि झूठे पर्चे करवाने तथा शहरियो व ग्रामीणो को धमकिया देने से वोट नहीं मिलते। वोट जनहित में काम करने से मिलने है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जारी किया गया 11 सूत्रीय ऐजंडा पंजाब हित का है और लोग भाजपा को वोट देने का मन बनाई बैठे है।  लेकिन विरोधी अपनी पुरानी हरकतो से बाज नहीं आ रहे।राणा द्वारा बस्ती निजामुद्दीन, आसल, हस्तीवाला, शाहदीन वाला, गिल्ल, रखड़ी, कसूरी गेट, गांधी नगर, त्रिवेणी वाला चौंक पर जनसभा का आयोजन किया गया। जहां पर हजारो की संख्या में लोगो ने एकत्रित होकर राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी का सम्बोधन सुना। उनके साथ पूर्व भाजपा विधायक सुखपाल सिंह नन्नू भी उपस्थित थे। शहर मोहल्ला ढोलेया वाला स्थित पूर्व कौंसिल अध्यक्ष अश्विनी ग्रोवर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राणा सोढ़ी ने कहा कि शहर में करीब 200 करोड़ की लागत से केन्द्र की अमृत योजन के तहत विकास कार्य हुए है। 

उन्होंने कहा कि शहरियो को खुले हवादार पार्क, पक्की गलिया-सडक़े, साफ पानी, बढिय़ा सीवरेज, सीवरेजट ट्रीटमेंट प्लांट यह सब केन्द्र की अमृत योजना के तहत कार्य चल रहे है। लेकिन शहर में पिछले पांच साल से गुंडागर्दी करने वाले कुछ लोग केन्द्र की योजनाओ का खुद श्रेय लेकर जनता को गुमराह कर रहे है। राणा ने कहा कि जनता सब जानती है कि कौन की पार्टी उनके हित में है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भाजपा है और पंजाब में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो यहां पर रिकार्ड तोड़ विकास होगा। उन्होंने कहा कि पिछलें पांच साल में फिरोजपुर में गुंडागर्दी, अपराध का आलम रहा है। लूटपाट, छीनाझपटी, चोरिया, सरेआम गोलिया चलना जैसी वारदाते आम रही है। सोढ़ी ने कहा कि राजनीतिक रंजिश के तहत लोगो पर झूठे पर्चे दर्ज होते रहे है। भाजपा की सरकार आते ही सभी पर्चे रद्द करवाने के अलावा दोषियो को जेल की सलाखो में भिजवाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका मनोरथ फिरोजपुर के अमन-शांत वातावरण सहित यहां के युवाओ को रोजगार देना और महिलाओ को सुरक्षा देने के अलावा विकास में गंगा बहाना है।