5 Dariya News

लूटेरो की तरह पंजाब में आई है आम आदमी पार्टी : राणा गुरमीत सिंह सोढी

दिल्ली में सुविधाए देने में फेल हुए तो पंजाब की तरफ भाग रहे केजरीवाल

5 Dariya News

फिरोजपुर 08-Feb-2022

भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब को लूटने के लिए राज्य में आई है। आप पूरी तरह से विजनलैस और लीडरलैस पार्टी है। यह पंजाब के भोले-भाले लोगो को गुमराह करके पंजाब की सत्ता पर कब्जा जमाना चाहते है। राणा सोढ़ी ने कहा कि पंजाब में जिन लोगो को आप ने टिकट दिया है, ज्यादातर उम्मीदवारो पर अपराधिक मामले दर्ज है। उन्होंने कहा कि  पंजाब को दिल्ली मॉडल बनाने का दावा ठोकने वाले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की तरह उम्मीदवार पंजाब में नही उतारे। उन्होंने कहा कि पंजाब में बड़े घरानो को टिकट देकर आप ने यह साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी आम नहीं बल्कि खास लोगो को पार्टी है।

गांव बारेके, न्यू बारेके, हबीब के, सुबा जदीद, पीर इस्माइल खां, मेराशां नूर, बंडाले वाला, कीमेवाला, गोबिंद नगर खाईफेमेके, मुल्तानी गेट, बस्ती भटियांवाली, बस्ती आवा, चूनभान  में सम्बोधित करते हुए राणा सोढ़ी ने कहा कि पंजाब गुरूओ और शूरवीरो की धरती है। पंजाब की जनता मौकाप्रस्त और मतलबप्रस्त लोगो को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।उन्होंने कहा कि पिछलें पांच साल में फिरोजपुर में गुंडागर्दी, अपराध का आलम रहा है। लूटपाट, छीनाझपटी, चोरिया, सरेआम गोलिया चलना जैसी वारदाते आम रही है। सोढ़ी ने कहा कि राजनीतिक रंजिश के तहत लोगो पर झूठे पर्चे दर्ज होते रहे है। भाजपा की सरकार आते ही सभी पर्चे रद्द करवाने के अलावा दोषियो को जेल की सलाखो में भिजवाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका मनोरथ फिरोजपुर के अमन-शांत वातावरण सहित यहां के युवाओ को रोजगार देना और महिलाओ को सुरक्षा देने के अलावा विकास में गंगा बहाना है।