5 Dariya News

हलकावासी फतेहजंग सिंह बाजवा को बड़ी लीड से जिताएंगे : सुखमनी बाजवा

भाजपा उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा की बेटी सुमखनी बाजवा ने किया चुनाव प्रचार

5 Dariya News

बटाला 08-Feb-2022

आज हलका बटाला से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा की बेटी सुखमनी बाजवा द्वारा वार्ड नं. 27 में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार किया गया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए सुखमनी बाजवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा देश और देशवासियों की भलाई हेतु कार्य करते हुए लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पंजाब के साथ विशेष लगाव है और प्रधानमंत्री द्वारा ही पंजाबवासियों की बरसों से चली आ रही श्री करतारपुर साहिब का कॉरीडोर खोलने की मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करके संगतों को बिना वीजा गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने की सुविधा मुहैया करवाई गई है। 

इसके साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा लोगों की भलाई हेतु कई योजनाएं भी चलाईं जा रही हैं जिनका बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हलकावासियों की तरफ से भाजपा को भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज उनकी तरफ से वार्ड नं. 27 में डोर टू डोर जा कर चुनाव प्रचार किया गया और इस वार्ड के लोगों द्वारा भाजपा को बड़ी लीड से जिताने का भरोसा दिलाया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार हलकावासी फतेहजंग सिंह बाजवा को बड़ी लीड से जिताएंगे और भाजपा की सरकार बनने उपरांत बटाला हलके का सर्वपक्षिय विकास करवाया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ नरेश महाजन, हरीश महाजन, विनय सल्होत्रा, अंशु हांडा, कुसुम शर्मा, सुरेश महाजन आदि उपस्थित थे