भाजपा उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा को ईसाई भाईचारे ने दिया समर्थन
5 Dariya News
बटाला 07-Feb-2022
आज बटाला से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा की चुनावी मुहिम को उस समय भारी बल मिला जब स्थानीय प्रेम नगर बोहड़ावाल के समूह ईसाई भाईचारे ने इन चुनावों में फतेहजंग सिंह बाजवा का समर्थन करने की घोषणा की। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करतेए हुए फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा कि आज जो समर्थन उन्हें बटाला के ईसाई भाईचारे की तरफ से मिला है, उसके लिए वह उनका तह दिल से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में लोग भाजपा गठबंधन को भारी बहुमत से जिताकर पंजाब में भाजपा की सरकार बनाएंगे क्योंकि केन्द्र व राज्य मिलकर डबल इंजन सरकार चलाएंगे तांकि राज्य का विकास तेज गति से हो सके। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी को मुंह नहीं लगाएंगे। फतेह बाजवा ने आगे कहा कि जो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानून वापिस लिए गए हैं, उससे किसानों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि राज्य का किसान भाईचारा भी खुलकर भाजपा के हक में आएगा जिससे भाजपा को गांवों में भी भारी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व एस.एस. बोर्ड के सदस्य कमल बक्शी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर फतेह बाजवा को समर्थन देने वालों में पास्टर राकेश, निर्मल मसीह, पास्टर विलियम, पास्टर प्रिथी, पास्टर विजय कुमार, पास्टर अजीत, पास्टर संतोख, पोस्टर ए.एम शेर गिल, पास्टर सुखविन्द्र, पास्टर सतपाल मसीह, पास्टर कर्ण मसीह, पास्टर रोबिन मसीह, पास्टर पतरस मसीह सहित बड़ी संख्या में ईसाई भाईचारे के परिवार उपस्थित थे।