5 Dariya News

कांग्रेस की मौजूदा सरपंच परिवार व ग्रामीणो के साथ भाजपा में शामिल

राणा सोढ़ी ही कर सकते है फिरोजपुर का विकास और गुंडागर्दी का नाश: बिमला

5 Dariya News

फिरोजपुर 07-Feb-2022

सीमावर्ती जिले में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब गांव सुल्तान वाला की मौजूदा सरपंच बिमला ने कांग्रेस की नीतियो को नकारते हुए भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। उन्हें भाजपा में शामिल करवाने की रस्म शहरी हल्के के उम्मीदवार राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने अदा की। महिला सरपंच के साथ उनका परिवार अन्य गांव के पूर्व सरपंच व अन्य लोग भी शामिल हुए है। शामिल होने वालो में सरपंच बिमला के अलावा उनके पति चमकौर सिंह, पूर्व सरपंच पाला सिंह भी मौजूद थे। बिमला ने कहा कि वह स्थानीय विधायक की गल्त नीतियो और वर्करो को नकारने की पॉलिसी से दु:खी थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मे रहकर उन्हें वह सम्मान कभी नही मिला जिसके वह हकदार थे। इसलिए वह भाजपा में शामिल हुए है, क्योंकि भाजपा ही पंजाब के हितो की रक्षा कर सकती है।उन्होंने कहा कि राणा सोढ़ी के आने से फिरोजपुर के लोग खुलकर राणा गुरमीत सोढ़ी का समर्थन कर रहे है। उन्होंने कहा कि राणा सोढ़ी ने चार बार विधायक रहते हुए कभी गुरूहरसहाय में ऐसी अराजकता नही फैलाई जैसी गुंडागर्दी फिरोजपुर में फैली हुई है।राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि भाजपा में हरेक व्यक्ति को बनता सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सरपंच बिमला की तरह कई लोग कांग्रेस की नीतियो से दु:खी होकर भाजपा में शामिल हो रहे है।