5 Dariya News

कांग्रेसी विधायक ने बलौंगी निवासियों को 15 वर्षों से केवल वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया, विकास के लिए कुछ नहीं किया: संजीव विशिष्ट

5 Dariya News

मोहाली 07-Feb-2022

मोहाली से भाजपा, पंजाब लोग कांग्रेस व अकाली दल संयुकत के उ6मीदवार संजीव विशिष्ट द्वारा वोटरों के साथ व्यक्तिगत मीटिंगों का सिलसिला जारी है। इस कड़ी के तहत बलौंगी में रखी एक मीटिंग में भारी तादाद में बलौंगी निवासियों ने शामिल होते हुए संजीव वशिष्ट को वोट डाल कर भारी बहुमत से जिताने का प्रण लिया। संजीव वशिष्ट ने लोगों के भारी जोश को देखते हुए कहा कि मोहाली निवासियों के इस प्यार को देखते हुए उनकी जीत पक्की नज़र आ रही है।इसी दौरान ने विशिष्ट बलौंगी निवासियों की समस्याएं सुनी, जिनमें सबसे बड़ी समस्या रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, गंदगी से जुडी हुई थी। बलौंगी निवासियों ने भाजपा ऊमीदवार को बताया कि उनको अच्छी तरह समझ आ चुका है कि कांग्रेसी विधायक ने गत् १५ वर्ष उनको केवल वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया है। अब उनको भरोसा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की गरीबों की पार्टी भाजपा में है जो उनकी जिंदगी खुशहाल बना सकती है। 

क्योंकि बलौंगी में लगे पेवर ब्लाक भी केंद्रीय योजना के अंतर्गत ही लगाए गए हैं, जिनका कांग्रसी विधायक अपने सिर बांध रहा है। जबकि बाकी सहूलतों की बात की जाए तो बलबीर सिेह सिद्धू लगातार चौथी बार बनने के बाद सभी सुविधएं देने का लोलीपाप दे रहे हैं, परंतु इस बार बलौंगी के लोग इस झांसे में नहीं आएंगे। बलौंगी निवासियों की सभी वोटें असल विकास के लिए भाजपा सरकार को ही जाएंगी।संजीव विशिष्ट ने उपस्थित लोगों को संबोधन करते हुए कहा कि जहां स्वास्थ्य मंत्री होते हुए बलबीर सिंह सिद्धू कोरोना समय में अपने घर के आगे न मिलने की तखती लगाकर छिप गए थे। वहीं उन्होनें जनता में जाकर लोगों की सेवा की थी। अब भी जब वोटों का समय आया तो बड़े स्तर पर अस्पतालों के उद्घाटन करवा कर कांग्रेसी विधायक ने एक बार फिर लोगों को गुंमराह करने का प्रयास किया है जबकि अब मोहाली निवासी विधायक सिद्धू की सोच को समझ चुके है।इस मौके के सी सिंह, राकेश राओ, वेद प्रकाश, अनिल कुमार, जनारधन शर्मा, राम हंस, कुनाल, राजीव, डा. टी सी श्रीवास्तवा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।