5 Dariya News

संयुक्त समाज मोर्चा को मोहाली निर्वाचन क्षेत्र से मिल रहा जबरदस्त समर्थन

रवनीत बराड़ ने विभिन्न गांवों में किया प्रचार

5 Dariya News

मोहाली 03-Feb-2022

मोहाली विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त समाज मोर्चा प्रत्याशी रवनीत बराड़ ने गुरुवार को बारिश के मौसम के बावजूद में मोहाली शहर और आसपास के गांवों में चुनाव प्रचार किया।निर्वाचन क्षेत्र मोहाली के गांव मोटेमाजरा, तंगोरी, कुरडा, कुरड़ी, सेखन माजरा आदि गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान बोलते हुए बराड़ ने कहा कि पंजाब में पिछले 15 सालों में कांग्रेस और अकाली दल का कुशासन देखा है। अकालियों के शासन काल में गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी, नशा, गुंडागर्दी, माफिया शासन आदि फले-फूले, वहीं कांग्रेस के शासन में कांग्रेसियों ने उनको रोकने की बजाय उनके साथ भागीदारी की।बराड़ ने कहा कि वे पिछले कई हफ्तों से निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चुनाव प्रचार सभाएं और घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। इसके तहत क्षेत्रवासियों से सीधा संपर्क स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि मोहाली शहर में शिक्षित वर्ग और गांवों में बड़ी संख्या में किसान समुदायों से उनको पूरा समर्थन मिल रहा है।

आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए बराड़ ने कहा कि मोहाली निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी द्वारा मैदान में उतारे गए उम्मीदवार में जनसेवा की भावना नहीं है। लेकिन वह पैसे के बल पर विधायक बनने का सपना देख रहे हैं। पर मोहाली के लोग बहुत बुद्धिमान हैं और उनकी बातों में नहीं आएंगे।बराड़ ने कहा कि संयुक्त समाज मोर्चा ने पारंपरिक पार्टियों से अलग मानसिकता के साथ राजनीति में प्रवेश किया है। हम समाज के हर वर्ग को एक साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं।बहरहाल, यहां यह उल्लेख करना उचित होगा कि संयुक्त समाज मोर्चा को पंजाब भर में भारी समर्थन मिलता दिख रहा है और मोहाली निर्वाचन क्षेत्र में अन्य निर्वाचन क्षेत्रों की तरह, रवनीत बराड़ का भी दावा है कि इस बार पंजाब के मतदाता पारंपरिक दलों की बातों से बाहर निकल कर अपने भविष्य का फैसला करेंगे