5 Dariya News

अकाली दल का झटका: कई परिवारो ने थामा भाजपा का दामन

सुखपाल नन्नू के निवास पर ग्रामीण बोले: हमे चाहिए गुंडो व लूटेरो से आजादी

5 Dariya News

फिरोजपुर 03-Feb-2022

फिरोजपुर शहरी हल्के में भाजपा का आधार लगातार बढ़ता जा रहा है। पूर्व संसदीय सचिव सुखपाल सिंह नन्नू के आवास पर गांव सूबा काहनचंद के लोगो ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। उन्हें पार्टी में शामिल करवाने की रस्म शहरी प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने अदा की। शामिल होने वालो ने कहा कि अकाली दल में उन्हे वह सम्मान नही मिल पाया, जिसके वह चाहवान थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही पंजाब को तरक्की के मार्ग पर अग्रसर कर सकती है और इसके लिए पंजाब में भाजपा की सरकार बनाना समय की बड़ी मांग है। उन्होंने कहा कि इससे पहले वह भाजपा के सुखपाल सिंह नन्नू का समर्थन करते रहे और अब वह राणा सोढ़ी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी की सेवा में हमेशा जुटे रहेंगे।वहीं राणा सोढ़ी की पत्नी टीना सोढ़ी और बेटी गायत्री द्वारा भी शहर की गलियो, बाजारो में जाकर भाजपा के हित में वोट मांगी जा रही है। टीना सोढ़ी ने कहा कि भाजपा को पूरे क्षेत्र में लोगो का खूब प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोग 20 फरवरी का इंतजार कर रहे है ताकि सत्ता का तख्ता पलटा जा सके।