5 Dariya News

भाजपा प्रत्याशी संजीव विशिष्ट के परिवार ने घर-घर जाकर किया चुनाव प्रचार

5 Dariya News

मोहाली 03-Feb-2022

भारतीय जनता पार्टी के मोहाली से प्रत्याशी संजीव विशिष्ट द्वारा बारिश के चलते भी जहां विभिन्न सेक्टरों और कॉलोनियों में मीटिंगों का सिलसिला लगातार जारी है, वहीं उनके परिजनों द्वारा भी उनकी चुनावी मुहिम में शामिल होकर चुनाव प्रचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। संजीव विशिष्ट की पत्नी पूजा विशिष्ट और उनकी बहन दीप्ति पराशर द्वारा संजीव विशिष्ट के पक्ष में मोहाली के फेज चार, पांच और फेज नौ में डोर टू डोर प्रचार किया गया। महिलाओं ने डोर टू डोर प्रचार करते हुए भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा अब तक के किए गए कार्यो से लोगों को अवगत करवाया।

पूजा विशिष्ट ने कहा कि मोहाली निवासी भी पिछले 5 वर्ष के समय दौरान कांग्रेसी विधायक द्वारा मोहाली का विकास न करवाए जाने से दुखी हैं और वह भी बदलाव चाहते हैं। लोगों से बातचीत करते हुए यही महसूस हुआ है कि वह पंजाब में कांग्रेस की भ्रष्टाचार की सरकार को जड़ से उखाड़ कर भाजपा की सरकार लाना चाहते हैं, जिससे आर्थिक पक्ष से कमजोर हो रहे राज्य का सही विकास हो सके। पूजा ने कहा कि संजीव विशिष्ट कभी भी समाज सेवा से पीछे नहीं हटे हैं। मोहाली से प्रत्याशी बनने से पहले भी वह कई समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और समाज की सेवा करते रहे हैं। संजीव वशिष्ट द्वारा किए गए अच्छे कार्यों और लोगों में प्यार सदका उनको डोर टू डोर चुनावी मुहिम में लोगों द्वारा बेहद स्नेह और प्यार दिया जा रहा है। इस अवसर पर उनके साथ वंदना, पूनम और बीजेपी महिला मंडल की कई सदस्यों ने डोर टू डोर प्रचार किया।