रवनीत बराड़ ने मोहाली के विभिन्न सेक्टरों में किया चुनाव प्रचार
चुनाव आयोग द्वारा संयुक्त समाज मोर्चा को मान्यता देने पर प्रसन्नता व्यक्त की
5 Dariya News
मोहाली 02-Feb-2022
मोहाली से संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवार रवनीत बराड़ ने भारत के चुनाव आयोग द्वारा संयुक्त समाज मोर्चा को मान्यता मिलने पर संतोष व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि यह देर से लिया गया लेकिन यह फैसला संत संयुक्त मोर्चे के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है।मोहाली के मटौर, सेक्टर 70 और 71 सहित विभिन्न सेक्टरों में प्रचार करते हुए बराड़ ने कहा कि उन्हें पूरे किसान समुदाय का समर्थन मिल रहा है और शहरों के पढे लिखे लोग भी उनका डट कर समर्थन कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि रवनीत बराड़ ही नहीं बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी मोहाली निर्वाचन क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर प्रचार कर रहे हैं और संयुक्त सामाजिक मोर्चा की नीतियों को लेकर निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को लामबंद कर रहे हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान बराड़ ने आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल की चालाकी देखिए कि दिल्ली के लोग खासकर व्यापारी और दुकानदारों को वीकेंड लॉकडाउन में बंद करके केजरीवाल खुद कुर्सी के लालच में वीकेंड बनाने पंजाब आ जाते हैं। बड़ी-बड़ी बातें करना और अपनी जिम्मेदारी से भागना कोई अरविंद केजरीवाल से सीखे।साथ ही उन्होंने कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी वास्तव में एक कंफ्यूज पार्टी बन गई है। कौन किसकी सुने यह भी किसी को समझ नहीं आ रहा। कांग्रेस आलाकमान भी पंजाब कांग्रेस को संभालने में विफल रहा।अकाली दल पर निशाना साधते हुए बराड़ ने कहा कि अकाली दल बादल परिवार की निजी संपत्ति बन गया है। वहां पर कुर्सी को लेकर तो कोई शोर शराबा पड़ ही नहीं सकता क्योंकि किसी अकाली में बादलों के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है, लेकिन अकाली दल के कारनामे ही उसकी बेड़ी डुबाने में मददगार सिद्ध होंगे।