भारतीय जन जागृति पार्टी के नेता और कार्यकर्ता "आप" में शामिल हुए
जरनैल सिंह और मलविंदर सिंह कंग ने किया स्वागत
5 Dariya News
चंडीगढ़ 02-Feb-2022
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब को आज उस समय बड़ा बल मिला जब भारतीय जन जागृति पार्टी के अध्यक्ष संदीप धवन सहित पार्टी के नेता और कार्यकर्ता "आप" में शामिल हो गए। पंजाब और चंडीगढ़ मामलों के प्रभारी और दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह और पार्टी प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने सभी नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया ।बुधवार को पार्टी मुख्यालय में भारतीय जन जागृति पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आप में स्वागत करते हुए विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का काफिला हर दिन बढ़ता जा रहा है।अन्य पार्टियों के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जन जागृति पार्टी की यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष संदीप धवन के नेतृत्व में गजनदीप सिंह मोहाली, कुनाल हांडा खरड़, किसान महासंघ चंडीगढ़ की अध्यक्षा प्रीति आनंद, सुख संधू बरनाला, सुखजिंदर सिंह और मनकरण संधू आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। सभी नेताओं के पार्टी में शामिल होने से आप पंजाब में और मजबूत हुई है। विधायक जनरैल सिंह ने उम्मीद जताई और कहा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी,क्योंकि पंजाब के लोग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं और पंजाब को बचाने के लिए उन पर भरोसा करते हैं।