5 Dariya News

राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी की विरोधियो को दो टूक : भाजपा में शामिल होने वालो को धमकाना बंद करे

बोले: अगर दस साल में विकास के कार्य किए होते तो आज वोट लेने दर-दर भटकना ना पड़ता

5 Dariya News

फिरोजपुर 02-Feb-2022

भाजपा उम्मीदवार राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने विभिन्न गांवो का दौरा कर ग्रामीणो को कहा कि  किसी के डरावे में आने की जरूरत नही है। उन्होंने विरोधी पार्टीयो के नेताओ को खुलेआम कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले लोगो को परेशान करने की कोशिश ना की जाएं। राणा सोढ़ी ने कहा कि अगर दस साल इतने ही विकास के कार्य किए होते तो गांवो में ऐसे लोगो का विरोध ना होता। उन्होंने कहा कि केन्द्र के प्रोजैक्ट पर सूर्खिया बटौरने वालो का सच जनता अब जान चुकी है और इस बार फिरोजपुर में लोग भाजपा को वोट देंगे।राणा सोढ़ी ने पूर्व संसदीय सचिव सुखपाल सिंह नन्नू के साथ गांव अलीके, निहंगे वाला झुगे, कमाले वाला, किलचे, निहालेवाला, कालूवाला, दरवेके, जखरावा, कमालवाला, आदर्श नगर, फ्रैंडस कॉलोनी का दौरा किया। जहां पर राणा को लड्डूओ से तोला गया। लोगो ने खुलकर राणा गुरमीत सिंह सोढी का साथ देने की घोषणा की। 

अपनी समस्याए सुनाते हुए लोगो ने कहा कि पिछलें पांच वर्ष में उनके गांव में विकास की हवा नही पहुंची है। नशा सरेआम पुडिय़ो में बिकता रहा है, जिस पर लगाम लगाने में राज्य सरकार नाकाम साबित हुई है। लोगो ने कहा कि इस बार वह भाजपा को वोट देकर पंजाब को खुशहाली की तरफ लेकर जाएंगे ताकि राज्य तरक्की के मार्ग पर अग्रसर हो सके।सुखपाल सिंह नन्नू ने कहा कि 20 फरवरी को लोग खुलकर कमल के निशान का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाए। उन्होंने कहा कि जब बटन दबेगा तो जैसे चिंख की आवाज आएगी तो इससे विरोधियो की चींखे निकलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही पंजाब के किसान की खुशहाली का ध्यान रख सकती है। सीमावर्ती गांवो की समस्याओ को भाजपा प्रमुखता के साथ हल करवाएगी।