5 Dariya News

पंजाब का विकास व देश की सुरक्षा ही हमारा मुद्दा : दुष्यंत कुमार गौतम

बी जे पी के पंजाब इंचार्ज दुश्यंत गौतम ने भाजपा उम्मीदवार संजीव विशिष्ट के पक्ष में की मीटिंग

5 Dariya News

मोहाली 30-Jan-2022

भारती जनता पार्टी के उम्मीदवार संजीव विशिष्ट की चुनाव मुहिंम में बी जे पी के इंचार्ज दुश्यंत कुमार गौतम व सुभाश शर्मा, महां मंत्री भाजपा पंजाब पार्टी मैंबरों व मोहाली निवासियों से बातचीत करने पहुंचे। इस मौके पर लोगों से बातचीत करते दुश्यंत गौतम ने कहा कि पंजाब चुनाव में भाजपा का मुद्दा राज्य का विकास व देश की सुरक्षा ही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की ६०० किलोमीटर के करीब सीमा पाकिस्तान से लगती है, जिस तरह से कांग्रेस के राज में लगातार पाकिस्तान की एजेंसियां पंजाब का माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है। उससे देश की सुरक्षा के लिए पंजाब में स्थाई एवं मजबूत सरकार होना जरूरी है। अगर केंद्र की तरह पंजाब में भी भाजपा की सरकार आती है तो पंजाब को डबल इंजन वाली सरकार मिल जाएगी। गौतम ने पंजाब में भाजपा सरकार आने पर राज्य में से माफीया राज्य खत्म करने की बात भी कही। दुश्यंत गौतम ने कहा कि आर्थिक रूप में पंजाब की हालत खसता होती जा रही है। तीन लाख करोड़ रुपए के बोझ तले पंजाब में माफीया का राज चलता है जिनमें लैड माफीया, रेत माफीया व ड्रगस माफीया शामिल है। जिनकी अगुवाई कांग्रेस सरकार के नेता कर रहे है। इन सब से मुकित व आर्थिक रूप में पछड रहे पंजाब का सही विकास पंजाब में भाजपा की सरकार आने पर किया जा सकता है।

गौतम ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब से विशेष लगाओ बताते हुए नरेंद्र मोदी द्वारा पंजाब की भलाई के लिए किए गए कार्यों की भी जानकारी सांझी की। इस सिलसिले में चार साहिजादियों की शहादत की याद में २६ दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित करना, श्री हरमंदिर साहिब को विदेशी दान प्राप्त करने केलिए एफ सी आर ए की अनुमति देने, गुरुद्वारों में चलने वाले लंगर को जी एस टी से मुकत करना, करतारपुर साहिब कैरीडोर बनाना, जलियावाला बाग के बेहतरीन निर्माण करने व गुरू गोबिंद सिंह जी के ३५०वें प्रकाश पर्व को मनाने का हवाला दिया। कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए गौतम ने कहा कि गत् पांच वर्षों में कांग्रेस के राज में पंजाब की हालत बहुत खराब हो गई है जबकि सरकार भी गुंडा राज के सहारे चल रही है कयोकि इसके सभी नेता गुंडागर्दी के अगुवाई करते है। मोहाली के कांग्रेसी विधायक बलबीर सिंह सिद्धू व उसके भाई द्वारा गांवों की शामलाट जमीनों पर किए कबजों की जानकारी किसी से छिपी नहीं है। इस लिए भाजपा की सरकार बनने पर इन जमीनों सबंधी एक कानून लाया जाएगा, जिस कानून अनुसार इन जमीनों का प्रयोग केवल सबंधित गांवों के कार्यों के लिए ही हो सकेगा। कांग्रेसी आपस में कुर्सी की लड़ाई के लिए लड़ रहे है। आने वाले दिनों में यह लड़ाई और भी रोचक हो जाएगी।

आम आदमी पार्टी सबंधी चर्चा करते हुए गौतम ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब चुनाव में हिस्सा केवल राष्ट्रीय पार्टी का सपना देखते हुए लै रही है। दिल्ली के सी एम अरविंद केजरीवाल की पंजाब सबंधी सोच अब किसी से छिपी नहीं है। सब को आज पता है कि आप ने सभी सीटें अमीरों को बेची है। दिल्ली में पूरी तरह फेल दिल्ली माडल केजरीवाल का पूरी तरह से भरमाने वाला माडल है, जिससे पंजाब के निवासी पूरी तरह अवगत हो चुके है। यहीं कारण है कि मोहाली सीट पर पार्षद तक की सीट हार जाने वाला एवं लगातार पार्टियां बदलने वाला अमीर उम्मीदवार आज रुपए के सिर पर आप पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ रहा है। इस मौके पर सुभाष शर्मा, महांमंत्री भाजपा, पंजाब ने भी उपस्थित लोगों से विचार सांझे करते हुए भाजपा उ6मीदवार संजीव विशिष्ट को अधिक से अधिक वोटों से जिताने की अपील की।कैप्शन: भाजपा के पंजाब के इंचार्ज दुश्यंत कुमार गौतम, शुभाष शर्मा, महांमंत्री भाजपा पंजाब एवं भाजपा उम्मीदवार संजीव विशिष्ट बैठक दौरान विचार सांझे करते हुए।