5 Dariya News

भाजपा को मिली मजबूती : पूर्व विधायक सुखपाल नन्नू ने किया राणा सोढ़ी को समर्थन का ऐलान

5 Dariya News

फिरोजपुर 25-Jan-2022

भारतीय जनता के पार्टी के दो बार विधायक रह चुके सुखपला सिंह नन्नू ने अपने निवास स्थान पर वर्कर मीटिंग के दौरान भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत ङ्क्षसह सोढ़ी को समर्थन दिया है। नन्नू ने सैंकड़ो की संख्या में अपने वर्करो के साथ मीटिंग की और उसके बार राणा सोढ़ी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री दयाल सिंह सोढ़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुखवंत सिंह धनोला के अलावा जिले की लीडरशिप भी मौजूद थी। सुखपाल सिंह नन्नू ने कहा कि उनके पिता और वह खुद भाजपा के चार बार विधायक रह चुके है। पार्टी की नीतियो को घर-घर पहुंचाने के लिए उनके लिए चुनावो में खुलकर भाजपा का समर्थन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राणा सोढ़ी के साथ शहर-छावनी सहित गांवो जाकर वह खुलकर जनता से वोट मांगेंगे। 

राणा सोढ़ी ने कहा कि सुखपाल सिंह नन्नू पार्टी के पुराने पदाधिकारी है और जिस तरह से उन्होंने अपने कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर उन्हें जिस तरह से समर्थन दिया है, उससे उन्हें काफी खुशी मिली है। उनहोंने कहा कि फिरोजपुर में गुंडागर्दी का खात्मा करना और युवाओ के लिए रोजगार के साधन मुहैया करवाना उनका पहला बड़ा कार्य होगा। उनहोंने कहा कि लोग जिस दहशत में जीवन व्यतीत कर रहे है, लोगो को उस भय के माहौल से निकाला जाएगा। राणा सोढ़ी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा फिरोजपुर की तरक्की व विकास के लिए अनेको कार्य करवाए गए है। इस अवसर पर जिला प्रधान सुरिन्द्र सिंह बगे के पिपल, जिला महामंत्री राजेश कपूर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नतिन्द्र मुखीजा, दीपक वर्मा, एडवोकेट करण पुगल, मोहिल ढल सहित दर्जनो गांवो के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।