5 Dariya News

भाजपा को गांवो में मिल रहा समर्थन, सैदेके सरपंच ने राणा सोढ़ी के नेतृत्व में भाजपा की ज्वाईन

5 Dariya News

फिरोजपुर 25-Jan-2022

भारतीय जनता पार्टी को गांवो में बेहतरीन समर्थन मिल रहा है। गांव सैदेके सरपंच ने शहरी उम्मीदवार राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के नेतृत्व में भाजपा ज्वाइन की है। उनके साथ पंचायत सदस्य मलकीत सिंह, बलविन्द्र सिंह, फौजा सिंह, सतनाम सिंह, सूचा सिंह ने भी भाजपा की नीतियो से प्रभावित होकर भाजपा में आने की घोषणा की है। उसी तरह बस्ती बागके और शेखांवाली बस्ती के गब्बर, रूपा, काला, रमेश भी  राणा सोढ़ी के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए है।  राणा सोढ़ी ने सभी को सिरोपे पहनाकर पार्टी में स्वागत किया है। राणा सोढ़ी ने कहा कि पंजाब को खुशहाली व तरक्की की राह पर ले जा सकते है। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा करतारपुर साहिब का लांघा खोलना, साहिबजादो के शहीदी दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा करना सिखो के लिए बड़ी घोषणा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पंजाब की भलाई के लिए अनेको कार्य किए गए है। पंजाब में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए स्वदेश दर्शन योजना, प्रसाद योजना के अलावा सडक़ो का जाल बिछाया गया है। उनहोंने कहा कि केन्द्र ने अरबो रूपए की लागत से पंजाब की तरक्की में अहम कार्य किया है। जिस कारण पंजाब की जनता इस बार भाजपा की सरकार बनाने के मूड़ में है।